'बंटवारा 1947' के पंजाब प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल और करण देओल अमृतसर के पार्टिशन म्यूज़ियम पहुंचे। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर भी इस दौरे की एक झलक शेयर की, जिसमें वह बंटवारे के दौर से जुड़ी तस्वीरों को देखते नजर आए। इन तस्वीरों में उस दौर की दर्दभरी यादें दर्ज हैं, जिन्हें करीब से देखते हुए सनी देओल नजर आए। फिल्म की कहानी भी भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों के इर्द-गिर्द घूमती है, ऐसे में पार्टिशन म्यूज़ियम का यह दौरा फिल्म के प्रमोशन के लिए भी खास रहा। फिल्म की कहानी और उसके प्रमोशन के लिहाज से पंजाब का खास महत्व है, इसलिए यह राज्य 'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल कैंपेन का एक बेहद अहम हिस्सा है। सनी देओल अपने पंजाब रोड ट्रिप की शुरुआत चंडीगढ़ से करेंगे। इसके बाद वह मोहाली और जालंधर जाएंगे और आखिर में अमृतसर पहुंचकर इस सफर का समापन करेंगे। खास बात यह भी है कि सनी देओल को ड्राइविंग का काफी शौक है, ऐसे में यह रोड ट्रिप उनके लिए और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसके जरिए उनकी पंजाब में लंबी ड्राइव पर जाने की इच्छा भी पूरी होगी।
वहीं, इस प्रमोशनल कैंपेन से प्रीति जिंटा का भी पंजाब से एक खास कनेक्शन जुड़ा है। वह पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं। इन खास पर्सनल और सांस्कृतिक कनेक्शन्स के साथ यह पूरा पंजाब रोड ट्रिप 'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल कैंपेन का सबसे एक्साइटिंग और यादगार हिस्सा बनने वाला है। भारत के बंटवारे के दर्दनाक दौर पर बनी 'बंटवारा 1947' एक बेहद इमोशनल कहानी लेकर आ रही है। फिल्म बंटवारे की वजह से लोगों की जिंदगी पर पड़े असर को दिखाने के साथ-साथ इंसानियत, उम्मीद और मुश्किल हालात में भी मजबूत बने रहने की भावना को सेलिब्रेट करती है। फिल्म का दमदार ट्रेलर दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है और इसे इस साल के सबसे ज्यादा इमोशनल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने की उम्मीद और बढ़ा देता है। 'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें