- पारंपरिक वेशभूषा और साजों सामान के साथ ढोल, मांदल लेकर शामिल होंगे पांच हजार आदिवासी
जिला मुख्यालय पर रविवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह एवं रैली का आयोजन पारंपरिक वेशभूषा और साजों सामान के साथ किया जायेगा है जिसमें विद्यार्थी कर्मचारी-अधिकारी किसान मजदूर सहित लगभग 5000 समाज जन और ढोल, मांदल, होंगे। विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से बाल विहार मैदान से आमसभा के रूप में प्रlरंभ होगा। सभा स्थल से रैली चल समारोह लीसा टाकिज चौराहा, कोतवाली चौराहा, इंग्लिश पुरा, भोपाल नाका से होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगा। आमसभा और विशाल चल समारोह रैली अतिथि के रूप में बी.एस. जमोद, सचिव, शहरी विकास एवं आवास विभाग, डॉ. ओमप्रकाश धुर्वे, प्रोफेसर, कृषि विभाग, मति निर्मला सुनील बरेला, अध्यक्ष, जनजातीय वित्त एवं विकास निगम, प्रहलाद सस्त्या, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, एडीए, विपिन सास्ता, उपाध्यक्ष, नगर पालिका प्रताप सिंह राजकलाम शिक्षक, गेंदराम पटेल अध्यक्ष बारेला समाज दिनेश जामले सैनिक भारत सरकार, बाबूलाल मालवीय अजाक्स जिलाध्यक्ष, कमल कीर सुनिल कटारा अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद कमलेश दोहरे, नीरज जाटव अंबेडकर धर्मशाला अध्यक्षा, कृष्णा सूर्यवंशी सामाजिक कार्यकर्ता, इंदरसिंह पटेल बावड़ियां चोर, दिपक नावड़े ब्लाक अध्यक्ष जयस आष्टा, गुलाब सिंह मोरी अध्यक्ष जय आदिवासी कोरकू समाज युवक मंडल बोरढीकला, जगन पटेल ब्लाक अध्यक्ष बारेला समाज, देवीसिंह पटेल. श्रीमति निशा भवरसिंह जनपद सदस्य भैरूंदा सम्मिलित होंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें