मुंबई : राजस्थानी ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी और बनी नंबर 1 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

मुंबई : राजस्थानी ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी और बनी नंबर 1

Web-series-omlo
मुंबई (अनिल बेदाग): जब कहानी दिल से कही जाए तो उसकी गूंज भाषा और सरहदों की मोहताज नहीं होती। राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ ने अपनी भावनात्मक कहानी और संवेदनशील प्रस्तुति के दम पर ओटीटी की दुनिया में यह बात साबित कर दी है। 3 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म लगातार दो सप्ताह से नंबर 1 ट्रेंडिंग पोजिशन पर बनी हुई है और 120 से अधिक देशों के दर्शकों तक पहुंच चुकी है। IMDb पर 8.2 की मजबूत रेटिंग और 24 अवॉर्ड्स इसकी लोकप्रियता को और खास बनाते हैं। इंसानी रिश्तों, संघर्ष और जिंदगी की जटिलताओं को राजस्थान की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में पिरोती ‘ओमलो’ दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाती है। फिल्म में शंभो महाजन, सोनू रणदीप चौधरी और सोनाली शर्मिष्ठा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रोहित माखीजा, मनीष गोपलानी, नेहा पांडे और सोनू रणदीप चौधरी निर्मित यह फिल्म क्षेत्रीय सिनेमा की वैश्विक संभावनाओं की खूबसूरत मिसाल बनकर उभरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: