किशनगंज (संवाददाता)। फरिंगगोला स्थित 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया।कार्यवाहक कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और सैनिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों तथा वीर शिवाजी सेना समिति (NGO) की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बहनों और बच्चों ने सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात SSB के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को सशक्त किया। इस दौरान पूरा परिसर "भारत माता की जय" और रक्षाबंधन की खुशियों से गूंज उठा।यह आयोजन वर्दी और आम नागरिकों के बीच अपनत्व, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का सुंदर प्रतीक बना।
शनिवार, 29 अगस्त 2026
Home
बिहार
किशनगंज : 12वीं वाहिनी SSB में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन, स्कूली बच्चों ने जवानों को बांधी राखी।
किशनगंज : 12वीं वाहिनी SSB में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन, स्कूली बच्चों ने जवानों को बांधी राखी।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें