पटना, 28 अगस्त (रजनीश के झा) । बांकीपुर MLA कार्यालय के उद्घाटन क्रार्यक्रम में शामिल हुए PK, बोले- बांकीपुर के प्रतिनिधि के तौर पर आवंटित आवास को जन सेवा केंद्र के रूप में कर रहे शुरू, आज रक्षाबंधन पर पूजा-पाठ के साथ इसकी शुरुआत हुई। कल से यहां बांकीपुर के जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान- मदद का काम होगा। चीफ सेक्रेटरी-DGP से मुलाकात पर PK का जवाब, कहा- जो भी वरीय पदाधिकारी मिले हैं ये उनका बड़प्पन है कि उन्होंने समय दिया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं, जरूरत है कि बांकीपुर की समस्या का समाधान हो। छात्रों के आंदोलन पर पीके का बड़ा बयान, बोले- देश में युवाओं की 3 प्रमुख समस्याएं हैं, शिक्षा का व्यवसायीकरण, कोचिंग संस्थानों का प्रभुत्व और बेरोजगार करोड़ों युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। जब तक इनका समाधान नहीं होगा, छात्रों का धरना-प्रदर्शन और सड़क पर उतरना जारी रहेगा।
शनिवार, 29 अगस्त 2026
पटना : विधायक आवास को बनाया जन सेवा केंद्र
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें