- जन्मदिन के अवसर पर जन्मी हर बेटी की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे
- बारिश में बेघर हुए देवनगर के गरीब परिवार को खुद बनवाकर देंगे पक्का मकान
बारिश में उजड़े गरीब परिवार को मिलेगा पक्का आशियाना
बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ सुदीप प्रजापति ने एक और संवेदनशील पहल की है। हाल ही में भारी बारिश के कारण शहर की देवनगर कॉलोनी में रहने वाले एक अत्यंत गरीब परिवार का कच्चा घर ढह गया था। जब सुदीप को इस आपदा की जानकारी मिली तो वे खुद मौके पर पहुंचे और परिवार की दयनीय हालत देखकर काफी दुखी हुए। उस परिवार के आंसुओं को पोछते हुए सुदीप ने संकल्प लिया कि वे अपने निजी खर्च से उस गरीब परिवार को पक्का मकान बनवाकर देंगे, ताकि वे फिर से एक सुरक्षित छत के नीचे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
सेवा करके जो खुशी मिलती है, वो किसी जश्न से नहीं
अपने जन्मदिन और स्वतंत्रता दिवस के इस दोहरे उत्सव पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए सुदीप प्रजापति ने कहा दूसरों के काम आकर और किसी गरीब की सेवा करके जो आत्मिक संतोष और खुशी मिलती है, वह किसी भी महंगे जश्न से नहीं मिल सकती। इस बार जन्मदिन पर मुझे दो परिवारों और बेटियों की जिंदगी संवारने का संकल्प लेने का सौभाग्य मिला है।
15 अगस्त को होगी औपचारिक शुरुआत
सुदीप प्रजापति ने जानकारी दी कि जन्मदिन व राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम के तहत देवनगर के गरीब परिवार के लिए पक्के मकान के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी और साथ ही 15 अगस्त को जन्मी बेटियों के लिए शिक्षा सहायता योजना का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें