- स्कूल को दूसरे स्कूल में मर्ज किया तो हम नहीं जाएंगे स्कूल
- युवा समाजसेवी आजम लाला के नेतृत्व में अभिभावकों ने दिया डिप्टी कलेक्टर और डीईओ को ज्ञापन

सीहोर। हमारे स्कूल को सर अगर 2 किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में मर्ज किया तो हम स्कूल जाना ही छोड़ देंगे। यह बात शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अपने मम्मी पापा के साथ पहुंचे बच्चों ने डिप्टी कलेक्टर और बड़े बाबू से कहीं। बच्चे अपने हाथों में बेनर पोस्टर भी लेकर खड़े दिखाई दिए। समाजसेवी कांग्रेस नेता आजम लाला के नेतृत्व में अभिभावको डिप्टी कलेक्टर और डीईओ कार्यालय के प्रमुख बाबू को ज्ञापन देकर शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 26, गोहापुरा कस्बा, सीहोर को यथावत संचालित रखने अथवा मर्ज की स्थिति में निकटस्थ विद्यालय में मर्ज किए जाने की मांग की। समाजसेवी आजम लाला ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 26, गोहापुरा कस्बा, सीहोर पूर्व में नगर पालिका सीहोर के सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 33 में संचालित की जा रही थी। उक्त भवन काफी पुराना एवं क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में शाला का संचालन सुरक्षित स्थान पर किया जा रहा है। शाला में वर्तमान में आसपास के वार्ड क्रमांक 30, 31, 32 एवं 33 के लगभग 61 छोटे बच्चे अध्ययनरत हैं। इन चारों वार्डों के बच्चों के लिए यह विद्यालय उनके क्षेत्र के निकट होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेकिन अब इस स्कूल को शासकीय माध्यमिक शाला सरदार पटेल में मर्ज किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। सरदार पटेल विद्यालय गोहापुरा क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। छोटे बच्चों के लिए इतनी अधिक दूरी पर विद्यालय जाना कठिन है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होने की संभावना है। जबकि उक्त स्कूल को शासकीय माध्यमिक शाला सिपाहीपुरा, भोपाली फाटक तथा शासकीय माध्यमिक शाला टेगोर में भी मर्ज किया जा सकता है। यह दोनों विद्यालय स्थानीय बच्चों के लिए सरदार पटेल विद्यालय की अपेक्षा अधिक नजदीक एवं सुविधाजनक हैं। नागरिकों ने मांग की है कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 26 को यथावत संचालित रखा जाए अगर मर्ज करना जरूरी हो तो पास के ही स्कूलों में इस स्कूल को मर्ज किया जाए। कलेक्ट्रेट पहुंचे नागरिकों में मजीद अंसारी, जमशेद पहलवान, अतहर अहमद, आसिफ खान, रवि पांडे, मजीद खान, तौसीफ पटेल, साजिद पठान, अमन लाला, शब्बू पहलवान, आरिफ खान, रुखसाना बी,शबनम खान, सकीना खान, नजमा बी, नाजिश, नसीर उल्ला, जुनैद अंसारी, सोनू खान, मुबारक खान, रोहन राजपूत, आबिद कन्ना, राजा बाबू, उबैद खान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित परिजन और सभी क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें