सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को ग्वालियर और इंदौर के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें दोनों ही टीम अंत तक बिना कोई गोल के रही, मैच ड्रा होने से इंदौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। प्रतियोगिता के सातवें दिन ग्वालियर-इंदौर के बीच खेला गया दोनों ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर की ओर से कई आक्रामक अटैक किए गए इंदौर की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों न योजना को विफल किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अतिथि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल मधुर विजयवर्गीय, एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए शहर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता हमारे संगठन को सहयोग कर रहा है खेल प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर सीहोर का नाम रोशन कर रही है। प्रतियोगिता मेंमैच कमिश्नर मुश्ताक कुरैशी, रेफरी 1 मनोज अहिरवार सीहोर, इमरान खान हरदा, एंजल सिंह बालाघाट तरुण प्रजापति सीहोर, राहुल सिंह खंडवा, चयनकर्ता स्वप्न कुमार विश्वास जबलपुर शामिल है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दौर शुरू हो जाएगा। इसमें पहला सेमीफाइनल इंदौर-भोपाल के मध्य खेला जाएगा। इसके अलावा चर्च मैदान पर शनिवार की शाम को जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत सीहोर बाइज की टीम ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। इसमें सीहोर की ओर से वंश ने 1 गोल किया।
शनिवार, 1 अगस्त 2026
सीहोर : राज्य स्तरीय ग्वालियर के खिलाफ मैच ड्रा कराकर इंदौर पहुंचा सेमीफाइनल में
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें