सीहोर : सोमवार को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2026

सीहोर : सोमवार को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

  • 11 किलोमीटर की पदयात्रा में आस्था का संगम, धूप और बारिश के बीच शिवभक्ति में लीन होकर आगे बढ़ रहे कांवड़ यात्री

Kanwar-yatra-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को शहर के सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक 11 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री सीवन नदी के तट से पवित्र जल लेकर पैदल कुबेरेश्वरधाम की ओर रवाना हो रहे हैं। इस वर्ष हर सोमवार को भव्य कांवड यात्रा निकाली जाएगी, इसमें तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 25 अगस्त को भव्य कांवड यात्रा निकाली जाएगी। 25 अगस्त को निकाली जाने वाली यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचेंगे और उसके पश्चात बाबा की आरती की जाएगी। वहीं शनिवार को भी देश भर से हजारों की संख्या में शामिल कांवड यात्री पूरी आस्था के साथ धूप और बारिश की बौछारों के बीच शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ हर-हर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष करते हुए 11 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है। प्रशासन और विठलेश सेवा समिति की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विठलेश सेवा समिति के पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य के द्वारा धाम पर भंडारे के अलावा अनेक सेवा कार्य जारी है।


सेवा पंडालों में मिलेगा फलाहार, चाय और भोजन

कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर सेवा पंडाल लगाए जाएंगे। यहां शिवभक्तों को नि:शुल्क फलाहारी प्रसाद, पेयजल, चाय एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सेवादार पूरे सेवाभाव के साथ कांवड़ यात्रियों की सुविधा में जुटे हुए हैं। वहीं कुबेरेश्वरधाम पहुंचने वाले हजारों कांवड़ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा पंडालों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन और शिवभक्त अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


महादेव का हाथ हो तो अंधेरा भी प्रकाश बन जाता है : पंडित प्रदीप मिश्रा

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने सावन माह में शिवभक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि जिसके सिर पर महादेव का हाथ होता है, उसके जीवन का हर अंधेरा प्रकाश बन जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास रखते हुए सावन में पूजा-अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि  एक लोटा जल भगवान शिव को श्रद्धा से अर्पित करना भी भक्त के लिए बहुत बड़ा साधन है। भगवान शिव भाव के भूखे हैं, इसलिए दिखावे के बजाय सच्चे मन और श्रद्धा के साथ उनका स्मरण करना चाहिए।


तीन अगस्त को विठलेश सेवा नगर ईकाई

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि सोमवार को निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा को लेकर प्रशासन, समिति और स्थानीय नागरिकों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक पूरा मार्ग शिवभक्ति से सराबोर नजर आने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: