मधुबनी : बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

मधुबनी : बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

Cpi-madhubani-protest
मधुबनी, 25 अगस्त (रजनीश के झा) । जिला मुख्यालय मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के ऊपर बढ़ते मंहगाई के बोझ, पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि एवं हालिया चीनी - प्याज के दाम में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मधुबनी शहर में केंद्र सरकार के विरोध में मार्च निकला। भाकपा समर्थकों का ये मार्च केन्द्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए थाना चौक पर पहूंची। जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।  जिला मंत्री मिथिलेश झा के नेतृत्व विरोध प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण, राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह,मनोज मिश्र,रामनारायण बनरैत,राकेश कुमार पांडेय,रामनारायण यादव, आनंद कुमार झा ,मदन मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशेश्वर यादव , लक्ष्मण चौधरी , मोतीलाल शर्मा ,सत्यनारायण राय सहित कई लोगो ने भाग लिए। थाना चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मिथिलेश झा एवं अन्यभाकपा नेताओं ने कहा देश की जनता जमाखोरों एवं कॉर्पोरेट्स के सहारे जिंदगी बसर करने पर विवश हो गई है। देश की सत्ता पर काबिज एनडीए के लोगो का भारतीय बाजार पर नियंत्रण नही रह गया है। देश का बाजार गुलाम हो चुकी है। मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने में केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। बीजेपी को आम लोगों के जनजीवन से कोई लेना देना नहीं है । आगे वक्ताओ ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने देश व्यापी सांगठनिक पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान में यह महसूस किया है कि हिंदुस्तान के सत्ता में" बदलाव जरूरी है "! महंगाई ,बेरोजगारों, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, किसानों के उत्पादनों का उचित मूल्य का कानून ,फसल बीमा कानून सहित ज्वलंत सवालों को लेकर भाकपा का 01 सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली रैली ऐतिहासिक होने वाला है। बदलाव के लिए नौजवानों , किसानों एवं मजदूरों से आह्वान है कि 01 सितम्बर दिल्ली रैली में अवश्य भाग लें।

कोई टिप्पणी नहीं: