पटना : आज लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन को सोचना पड़ रहा : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

पटना : आज लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन को सोचना पड़ रहा : प्रशांत किशोर

  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले-  सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव 10वीं पास हो जाएं तो लोगों को विश्वास होगा कि ये मैट्रिक भी अपने दम पर पास कर सकते हैं

Prashant-kishore-attack-samrat-tejaswi
पटना, 25 अगस्त (रजनीश के झा) । सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान समाजसेवी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी की 108वीं जयंती पर जन सुराज ने कार्यक्रम रखा। दरोगा प्रसाद राय पथ स्थित कम्युनिटी हॉल में विशेष कार्यक्रम किया गया। इसमें जन सुराज के सूत्रधार एवं विधायक प्रशांत किशोर भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बीपी मंडल जी के सामाजिक न्याय के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


वहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में अपने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह सुझाव देंगे कि तेजस्वी यादव के साथ सम्राट चौधरी भी 10वीं का एग्जाम दें। मैं तो बिहार की जनता की ओर से पढ़े-लिखे युवाओं की ओर से आग्रह करूंगा कि यहां के नेता सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दोनों अगली बार 10वीं का एग्जाम देकर पास हो जाएं ताकि यहां के लोगों को यह विश्वास हो कि ये नेता भी मैट्रिक भी अपने दम पर पास कर सकते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि देशभर में युवा साथी जो कर रहे हैं उसका असर यह है कि पिछले 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है। आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार या प्रशासन दो बार सोच रहा है। ये लोकतंत्र की ताकत है और एक तरह से बेहतर बात है, छात्रों की जो जायज मांग है सरकार को उसे मानना चाहिए। चाहे वह TRE का मामला हो या अन्य जो छात्रों के मामले हैं। छात्रों के इन मामलों को सरकार दबा नहीं सकती है। जो कुछ भी जंतर-मंतर पर हुआ है, वह एकमात्र नहीं है। पूरे देश में शिक्षा का जो प्रावइवेटाइजेशन हुआ है, कोचिंग संस्थाओं का व्यवसायीकरण हुआ है उसके माध्यम से जो पेपर लीक हो रहा है और जो बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, इनको जब आप जोड़ेंगे तो युवाओं में एक बहुत बड़ा वर्ग है जो आज की व्यवस्था से नाखुश है। अगर, सरकार उनकी बातों पर गंभीरता से ध्यान नहीं देती है तो सड़कों पर छात्रों के आंदोलन और देखने को मिलेंगे। 


वहीं, किसानों के आंदोलन पर पीके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों का जो आंदोलन है, यह जो 11 सैटेलाइट सिटी बनाने की योजना की घोषणा सरकार ने की है, बिना कुछ समझे बड़े-बडे़ उद्योगपति और बिल्डर्स को मदद करने के लिए बिहार के मध्यम किसानों की जमीन को औने-पौने दाम पर बड़े उद्योगपतियों-बिल्डरों को देने की साजिश है, और एक साल उस जमीन पर कोई काम नहीं होगा, कोई खरीद-बिक्री नहीं कर सकता है। उसके खिलाफ समाज में व्यापक असंतोष है। सरकार जिस दिन से यह कानून लेकर आई थी उस दिन से हम लोग कह रहे हैं कि यह बिहार में संभव ही नहीं है। सरकार इसको नहीं कर पाएगी। समाज में इससे असंतोष बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर इस पर आंदोलन होगा। सरकार के लिए संभव नहीं है कि हजारों एकड़ जमीन पूरे बिहार में 11 बड़े शहरों के इर्द-गिर्द इतनी महंगी जमीन अधिग्रहण कर सके। सरकार के पास सैलरी देने का पैसा नहीं है तो इतनी जमीन एक्वायर कैसे करेंगे? अगर, अधिग्रहण करेंगे तो किसानों को, भूमिधारकों को उसका मुआवजा मिलना चाहिए। यह कहने से कि जमीन का रिडेवल्पमेंट करके आपको वापस दे देंगे, उससे जमीन का भाव बढ़ जाएगा। इस बात पर कोई अपनी जमीन देने वाला नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: