मुंबई : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले अली फजल-दिव्येंदु की दावत, ट्रेडिशनल अंदाज में जुटेगा गैंग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मुंबई : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले अली फजल-दिव्येंदु की दावत, ट्रेडिशनल अंदाज में जुटेगा गैंग

Film-mirzapur
मुंबई । एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की मिर्जापुर: द मूवी इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन गई है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। भारत की सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइजी में से एक मिर्जापुर अब पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। वहीं अब फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, अली फजल और दिव्येंदु कास्ट और परिवारों के लिए खास दावत रखने वाले हैं।


एक सूत्र के मुताबिक , “अली फजल और दिव्येंदु आज रात बांद्रा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। यह शाम एक रिलैक्स्ड गेट-टुगेदर होगी, जहां अच्छा खाना और बातचीत होगी। दोनों एक्टर्स मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज के लिए तैयार हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस खास दावत में स्टार्स ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आएंगे।” अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत मिर्जापुर: द मूवी को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: