मुंबई : नई क्लास, नया क्रश और नई उलझनें— इंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की ‘डोंट बी शाय’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मुंबई : नई क्लास, नया क्रश और नई उलझनें— इंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की ‘डोंट बी शाय’

Film-dont-be-shy-star
मुंबई । कॉलेज लाइफ, दोस्ती, पहला प्यार और बड़े होने की उलझनों का क्या होता है जब ये सब एक साथ टकराते हैं? प्राइम वीडियो ने आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की इंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म डोंट बी शाय का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में नई स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें आरुषि बजाज श्यामिली ‘शाय’, पीयूष खाटी मयंक, बियांका अरोड़ा तारा और अंश दुग्गल ध्रुव के किरदार में हैं। फिल्म दोस्ती, प्यार और कमिंग-ऑफ-एज की उथल-पुथल भरी दुनिया की कहानी दिखाती है। फिल्म की यंग स्टारकास्ट टीजर में अपनी एनर्जी से भरपूर नजर आ रही है। शानदार विजुअल्स, ग्रूवी म्यूजिक, मजेदार केमिस्ट्री और इमोशनल ट्विस्ट्स के साथ टीजर जिंदगी के उन सालों की झलक देता है, जो सबसे रोमांचक होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा कन्फ्यूजिंग भी होते हैं।


डोंट बी शाय की कहानी 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है। शाय को लगता है कि उसने अपनी जिंदगी को पूरी तरह समझ लिया है और सब कुछ उसके प्लान के मुताबिक चल रहा है, लेकिन अचानक उसकी जिंदगी एक ऐसा मोड़ लेती है जिसकी उसने उम्मीद नहीं की थी। इसके बाद चीजें उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती हैं। फिल्म को सृति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने इंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। डोंट बी शाय का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: