सीहोर । ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 अगस्त रविवार को ग्राम पंचायत ब्रिजिश नगर (पीपलथोन) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अटल अस्पताल और साहस महिला/बाल शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्था तथा सेवा सदन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शिविर में डॉक्टर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीज के स्वास्थ्य की जांच और परामर्श देंगे। अनुभवी मेडिसिन विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा बैरियाट्रिक (मोटापा) रोग विशेषज्ञ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करेंगे। शिविर में इसके साथ ही हृदय रोग, शुगर (मधुमेह), उच्च रक्तचाप, थायराइड, सांस संबंधी रोग, बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग तथा अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार संबंधी सलाह भी दी जाएगी। शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क आंखों की जांच तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क आई ड्रॉप भी वितरित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके निवास स्थान के निकट विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार के लिए जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शनिवार, 8 अगस्त 2026
सीहोर : ब्रिजिशनगर में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें