मधुबनी : भटसिमर में कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मधुबनी : भटसिमर में कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

Artist-ragistration-madhubani
मधुबनी/राजनगर, 22 अगस्त  (रजनीश के झा) । प्रखंड के भटसिमर गांव में आज कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिहार के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित श्री महेंद्र राम के गांव में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान रशनचौकी एवं सखी-बहिनपा सहित विभिन्न लोक कला विधाओं से जुड़े कलाकारों को बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल तथा कलाकार पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों को पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, कला प्रदर्शन से संबंधित प्रमाण-पत्र, फोटो एवं वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया के साथ-साथ कलाकार पेंशन योजना के लिए आवश्यक पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कलाकारों से अपील की गई कि वे अपनी कला एवं प्रतिभा को सरकारी स्तर पर पहचान दिलाने तथा विभिन्न अवसरों से जुड़ने के लिए बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। साथ ही, पात्र कलाकारों से कलाकार पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने का भी आग्रह किया गया। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मधुबनी द्वारा बताया गया कि कलाकार पंजीकरण अथवा कलाकार पेंशन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9931747796 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि किसी गांव में बड़ी संख्या में कलाकार हैं और वहां कलाकार पंजीकरण शिविर आयोजित कराने की आवश्यकता है, तो संबंधित कलाकार अथवा ग्रामीण भी उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर शिविर आयोजित कराने के संबंध में जानकारी दे सकते हैं अपनी कला को दें पहचान, बिहार सरकार के साथ बढ़ाएं सम्मान और अवसर।

कोई टिप्पणी नहीं: