- चरखे से नहीं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है आजादी : खान

सीहोर। हजरत दूल्हा बादशाह बाबा दरगाह परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सर्व धर्म दूल्हा बादशाह कमेटी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने नागरिकों और बच्चों की उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रीय गीत के उपरांत सर्व धर्म दूल्हा बादशाह कॉमेटी अध्यक्ष समाजसेवी रिजवान पठान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नावेद खान, अनोखी लाल, रईस खान, भंवरलाल दादा को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री खान ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र राजपूत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देश प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं हमारा देश पूरी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर रहा है हमें आजादी केवल चरखा चलाने से नहीं मिली है लाखों हिंदू और मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है उनके बलिदान के कारण ही हमें अंग्रेजों से आजादी मिली है। कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगाए गए मिठाई का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्तार पठान, हनीफ भाई, शावेज खान, अनवर बाबा, खादिम, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें