किशनगंज (संवाददाता) । जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आधार कार्ड बन चुके सभी छात्रों का APAAR ID अगस्त 2026 तक हर हाल में तैयार किया जाए। उन्होंने सभी मदरसों और निजी स्कूलों की जांच* कराने को भी कहा ताकि कोई छात्र एक साथ दो जगहों पर नामांकित न हो। स्कूल भवनों के निर्माण और मरम्मत का काम अगस्त 2026 तक पूरा करने का निर्देश देते हुए लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने पीएम श्री विद्यालयों और मॉडल स्कूलों में पढ़ाई व मूल्यांकन की नियमित निगरानी स्कूलों में साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।लापरवाह सफाई एजेंसी के भुगतान में कटौती करने की बात भी कही।
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
किशनगंज : डीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की, APAAR ID और स्कूल निर्माण पर दिया जोर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें