समस्तीपुर : जयंती पर इंकलाबी गीतकार शैलेन्द्र और स्मृति दिवस पर प्रो एम एम कलवुर्गी याद किए गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 अगस्त 2026

समस्तीपुर : जयंती पर इंकलाबी गीतकार शैलेन्द्र और स्मृति दिवस पर प्रो एम एम कलवुर्गी याद किए गए

Remember-shailendra-and-kalburgi
समस्तीपुर, 30 अगस्त (संवाददाता) । आज समस्तीपुर के भाकपा-माले जिला कार्यालय में जन संस्कृति मंच, समस्तीपुर के तत्वावधान में इंकलाबी गीतकार एवं कवि शैलेन्द्र और स्मृति दिवस पर प्रगतिशील कन्नड़ साहित्यकार  प्रो एम एम कलवुर्गी पूरी शिद्दत से याद किए गए। इस अवसर पर जन संस्कृति मंच, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में जसम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र प्रसाद सुमन,जसम बिहार राज्य सचिव दीपक सिन्हा,जसम, समस्तीपुर के कार्यकारी सचिव रंजन कुमार,जनगीतकार डॉ खुर्शीद खैर, भाकपा-माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार, विजेंद्र कुमार, अरविंद आनंद,विजय नंदन कुमार,रवि दूबे, सुनील कुमार,पंकज कुमार सिन्हा, लक्ष्मण कुमार आदि ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और दोनों महान इंकलाबी साहित्यकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इन्होंने कहा कि समाज के विकास में उन दोनों साहित्यकारों योगदान भुलाया नहीं जा सकता।वे प्रगतिवादी एवं क्रांतिकारी साहित्यकारों प्रभावित करते रहेंगे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पूर्व समस्तीपुर में 26-27सितंबर,2026 को आयोजित होने वाले जन संस्कृति मंच, बिहार राज्य के सातवें राज्य सम्मेलन की तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: