सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एंबुलेंस से पीएमसीएच ले जाने के दौरान राजखंड से पहले बख्तियार रोड के पास उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। भाकपा माले ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच तथा अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा अंतिम संस्कार रविवार की संध्या स्थानीय मोतीपुर श्मशान घाट में कर दिया गया। बड़े पुत्र राजेश कुमार ने मुखाग्नि दी। शोक व्यक्त करने वालों में किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले लोकल कमिटी सचिव राजदेव प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, अमर भगत, विजय साह, शंकर महतो, अभय कुमार, जवाहर सिंह सहित कई ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
ताजपुर/समस्तीपुर, 29 अगस्त (संवाददाता) । खेग्रामस के सदस्य सह परिश्रमी मजदूर मोतीपुर निवासी गनौर सिंह (62) का शनिवार रात्रि इलाज के दौरान निधन हो गया। वे शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों, ग्रामीणों और खेग्रामस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के चचेरे भाई सह भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ताजपुर गांधी चौक से पूरब शिवांश हॉस्पिटल के समीप नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने गनौर सिंह को ठोकर मार दी थी। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में गांधी चौक स्थित सहारा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर के आदर्शनगर स्थित डॉ. मनोज कुमार के क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ब्रेन में क्लौटिंग बातकर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें