ताजपुर/समस्तीपुर, 25 अगस्त (रजनीश के झा) । बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा के एक खाताधारक के खाते से बिना अनुमति राशि निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण कुमार महतो ने साइबर क्राइम थाना, समस्तीपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके बैंक खाते से 19, 23, 24 और 25 जुलाई तथा 24 अगस्त 2026 को कुल 30,700 रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने स्वयं यह लेन-देन नहीं किया। पीड़ित के अनुसार बैंक स्टेटमेंट से उन्हें उक्त निकासी की जानकारी मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बैंक खाते का किसी प्रकार से अनधिकृत उपयोग किया गया है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना के साथ-साथ बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है तथा मामले की जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग की है। इधर, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए फर्जी निकासी की घटना में बैंककर्मियों की संभावित संलिप्तता की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित को निकाली गई राशि अविलंब वापस दिलाई जाए। दोनों नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो भाकपा माले और किसान महासभा के नेतृत्व में बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Home
बिहार
समस्तीपुर : बैंक खाते से फर्जी निकासी का आरोप, ग्रामीण बैंक पर होगा धरना-प्रदर्शन : भाकपा माले
समस्तीपुर : बैंक खाते से फर्जी निकासी का आरोप, ग्रामीण बैंक पर होगा धरना-प्रदर्शन : भाकपा माले
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें