मधुबनी : 'हम जेबै मदीना' गीत हुआ रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

मधुबनी : 'हम जेबै मदीना' गीत हुआ रिलीज

New-maithili-song-release
मधुबनी (संवाददाता) ।  जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर आज 'हम जेबै मदीना' गीत रिलीज हुआ, जिसके बोल हैं 'रोजी-रोटी पर आफत छै तैयो हम जेबै मदीना'। इस गीत को साहित्यकार अजित आजाद ने लिखा है और स्वर दिया है भीमनाथ झा ने। इस गीत का संगीत तैयार किया है आलोक कुमार झा ने। युवा संगीत प्रेमी और वीडियो एडिटर अरशद आलम ने चैनल का बटन दबाकर गीत को जारी किया। मैथिली में मदीना गीतों की कमी को देखते हुए इस गीत को जारी किया गया है। जानकी फिल्म्स के निदेशक सुनील कुमार झा ने कहा कि हजरत पैगंबर साहब का जन्मदिन एक पर्व है। इस पर्व को हमने अपनी तरफ से सांगीतिक महत्व देने की कोशिश की है। मुसलमान समाज के लिए विशेष रूप से इस गीत को तैयार किया गया है। गीतकार अजित आजाद ने कहा कि यह गीत मुस्लिम बंधुओं को बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि इसमें उनके मन के भावों को पिरोया गया है। इसके बोल और इसका संगीत बहुत कर्णप्रिय बना है।

कोई टिप्पणी नहीं: