सीहोर : तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

सीहोर : तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

Sanskrit-week-sehore
सीहोर। संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जन तक संस्कृत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 25 से 31 अगस्त तक आयोजित संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक किया गया। संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस संस्कृतभारती द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं प्रमुख स्थानों पर तिलककरण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ दी गईं। इसी क्रम में सान्दीपनि विद्यालय, बिलकीसगंज (झागरिया) में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत के महत्व, भारतीय ज्ञान परंपरा में उसके योगदान तथा दैनिक जीवन में संस्कृत के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। संस्कृतभारती के कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत 31 अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में शोभायात्रा, छात्र एवं विद्यालय संपर्क, गृह संपर्क, श्लोक, सुभाषित, गीत प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन-जन की भाषा बनाना है। तिलककरण कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस को मंगलमय एवं संस्कृतमय वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार में सहभागिता का संकल्प भी लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: