सीहोर : नशा मुक्ति के लिए नगर पालिका परिषद में दिलाई गई शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

सीहोर : नशा मुक्ति के लिए नगर पालिका परिषद में दिलाई गई शपथ

Nasha-mukti-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद में आज नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने एक साथ सामूहिक रूप से शपथ ली। कार्यक्रम में बीके संस्था की दीदी, सीएमओ सुधीर कुमार, सहायक इंजीनियर विजय कोली सहित समस्त पार्षद मौजूद थे।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही, लोगों को स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य सदस्यों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: