सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी हरियाली तीज पर सॉवरिया सेवा समिति के तत्वाधान में सॉवरिया सेठ मॅदिर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के साथ ही 101 पौधे लगाने का संकल्प समिति के सदस्यों ने लिया है। पौधा रोपण के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती अरूणा सुदेश राय के द्वारा फलदार पौधे लगाकर शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष श्रीमती उषा राज शर्मा ने बताया कि हमारी समिति का उद्देश्य पर्यावरण पर काम करना है हर व्यक्ति को शादी की सालगिरह जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष उषाराज शर्मा, अॅजू राकेश गुप्ता सचिव आरके खैरा कोषाध्यक्ष मॅजू प्रवीण तिवारी, सह सचिव निर्मला शर्मा सहकोषाध्यक्ष कल्पना दुबे, राज शर्मा, शारदा खैरा रेखा शुक्ला, प्रतिभा जायसवाल सरोज रावत आशा शर्मा निर्मल शर्मा पीयूष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मंदिरों के परिसरों और नदी के आस-पास बड़ी संख्या में पौधा रोपण किया जाएगा।
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
सीहोर : हरियाली तीज पर पौधा रोपण कर 101 पौधे लगाने का संकल्प
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें