पूर्णिया : 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई समेत तीन गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

पूर्णिया : 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई समेत तीन गिरफ्तार

Je-arrest-purnia
पूर्णिया (रजनीश के झा)। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को पूर्णिया में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) भारत मलिक सहित तीन कर्मचारियों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में जेई भारत मलिक के अलावा टेक्नीशियन ग्रेड- पंकज कुमार मेहता और टेक्नीशियन ग्रेड-आशुतोष कुमार पांडेय शामिल हैं। तीनों पर बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।बताया गया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद एसवीयू ने आरोपों का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्यालय में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एसवीयू ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: