पटना : आईआईटी के 18वें स्थापना दिवस समारोह में नशा मुक्ति एवं जागरूकता का संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

पटना : आईआईटी के 18वें स्थापना दिवस समारोह में नशा मुक्ति एवं जागरूकता का संदेश

Iit-patna-annual-function
पटना, 06 अगस्त (रजनीश के झा) । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के 18वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आईआईटी पटना परिसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. त्रिलोकी नाथ सिंह, डीन (प्रशासन) प्रो. ए. के. ठाकुर, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB), बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) डॉ. अमित कुमार जैन, पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री अजय कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री इमरान परवेज, आईआईटी पटना के सम्मानित संकाय सदस्य, कर्मचारीगण, लगभग 1100 छात्र-छात्राएँ तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, युवाओं की जिम्मेदारी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन ने प्रस्तुति (Presentation) के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों, उनके दुष्प्रभाव, उनसे बचाव के उपाय तथा मादक पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में नशा विरोधी जागरूकता बढ़ाने तथा "नशा मुक्त बिहार – नशा मुक्त भारत" के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: