पटना : माइक संभालते ही बापू सभागार में लगे "जय-जय निशांत" के नारे! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 सितंबर 2026

पटना : माइक संभालते ही बापू सभागार में लगे "जय-जय निशांत" के नारे!

  • बिहार राज्य महिला आयोग के रजत जयंती समारोह में छाये रहे निशांत

Bihar-health-minister-nishant
पटना (संवाददाता) । बापू सभागार में शनिवार को आयोजित बिहार राज्य महिला आयोग के रजत जयंती समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के माइक संभालते ही माहौल बदल गया। सामने बैठे लोगों ने जोश के साथ नारे लगाए और निशांत की जय-जयकार की। निशांत कुमार पिछले कुछ महीनों में बिहार की राजनीति में लगातार सुर्खियों में हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद अस्पतालों के औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशों ने उनकी सार्वजनिक सक्रियता को बढ़ाया है। हाल के दिनों में JDU के मंच पर उनकी राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ी है। 18 सितंबर को पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम में उन्होंने पहली बार विधायकों-सांसदों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत और उनके शासन मॉडल को आगे बढ़ाने की बात कही। इसी बीच बिहार की सियासत में निशांत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्टों में उन्हें नीतीश कुमार के संभावित राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया जा रहा है। समारोह में लगे नारों को भी उनके बढ़ते राजनीतिक जनसंपर्क और समर्थक आधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। युवाओं के बीच निशांत का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लोगों को लगता है निशांत उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हैं और उसपर एक्शन भी होता है। कार्यक्रम में निशांत कुमार ने 2005 में NDA सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे गर्व है कि मेरे पिताजी ने महिलाओं के लिए बहुत काम किए।” समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: