मुंबई/नई दिल्ली: देश के एमएसएमई सेक्टर को नियमों के पालन और कारोबारी जरूरतों में पेशेवर सहयोग देने की दिशा में ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पहल ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के मार्गदर्शन में आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई द्वारा शुरू किए गए इस कोर्स के पहले बैच में 2879 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 1 सितंबर 2026 को लॉन्च हुए कॉर्पोरेट मित्र लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए व्यवस्थित लर्निंग और क्षमता-विकास की शुरुआत की गई। आईसीएआई मुख्यालय में आयोजित आधिकारिक लॉन्च कार्यक्रम में मंत्रालय और तीनों प्रोफेशनल संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। ‘कॉर्पोरेट मित्र’ का उद्देश्य प्रशिक्षित और प्रमाणित पैरा-प्रोफेशनल्स का ऐसा समूह तैयार करना है, जो एमएसएमई को किफायती पेशेवर सहायता उपलब्ध करा सके। यह पहल आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई की विशेषज्ञता को आईआईटी मद्रास, आईआईटी मद्रास प्रवर्तक और स्वयं प्लस के तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग से जोड़ती है। 12 महीने के इस कोर्स में छह महीने की करीब 150 घंटे की ऑनलाइन अकादमिक लर्निंग और उसके बाद छह महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल है। यह पहल न केवल एमएसएमई को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करते हुए देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और समावेशी आर्थिक विकास को भी गति देगी।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
मुंबई : एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें