- पूर्व MLC प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति जन सुराज में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने गमछा पहनाकर दिलाई पार्टी की सदस्यता
वन नेशन, वन इलेक्शन रोल होना चाहिए : कुमार सौरभ
वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव होना है। इसकी अधिसूचना भी कुछ दिनों में आने वाली है। जन सुराज कुछ ही दिनों में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाला है। इस बीच हमारे पास कई जगहों से ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसमें बड़े स्तर पर MLC मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात सामने आई है। हम यह आरोप बिल्कुल नहीं लगा रहे हैं कि गड़बड़ी की गई है, लेकिन इसकी जांच करने की जिम्मेदारी बिहार के चीफ इलेक्शन ऑफिसर की है। भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत एक व्यक्ति एक ही बार वोट दे सकता है। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि चाहे पंचायत का चुनाव हो, नगर परिषद का चुनाव हो, नगर निगम का चुनाव हो या विधानसभा, लोकसभा का चुनाव हर एक के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनाई जाती है। यह मांग उठनी चाहिए कि जैसे एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है, ठीक उसी तरह ‘वन नेशन, वन इलेक्शन रोल’ की बात होनी चाहिए। ऐसा क्यों होता है कि पंचायत चुनाव के लिए अलग मतदाता सूची बनती है? जब नगर परिषद या नगर निगम का चुनाव होता है, तो उसके लिए अलग सूची बनाई जाती है। ठीक इसी तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भी अलग-अलग मतदाता सूचियां होती हैं। चारों चुनावों के इलेक्शन रोल में मतदाताओं की संख्या अलग-अलग होती है। मतदाता सूची की शुचिता लोकतंत्र का पहला आधार है। अगर आप मतदाता सूची में ही गड़बड़ी रखेंगे, तो कहीं न कहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूरी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न उठता है।
प्रशांत किशोर के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में हुई शामिल : डॉ. दिव्या ज्योति
वहीं, डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि आज मैं अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी में शामिल हुई हूं। अब आगे भी जैसा पार्टी का निर्देश होगा और जैसा हमारे नेता प्रशांत किशोर का मार्गदर्शन एवं निर्देश होगा, हम लोग उसी के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर सामाजिक समरसता - सामाजिक एकता के लिए आवाज उठाते रहे हैं। गांधी -अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार आवाज उठाई है। इन्हीं सब वजहों के कारण मैंने प्रशांत किशोर का नेतृत्व और मार्गदर्शन स्वीकार किया है। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, पद्मा ओझा और राकेश पटेल मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें