मधुबनी : एनएसएस स्वयंसेवकों ने थामा हरियाली का दामन, आर. के. कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मधुबनी : एनएसएस स्वयंसेवकों ने थामा हरियाली का दामन, आर. के. कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

  • वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी : डॉ. अनिल कुमार मंडल
  • युवाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान बनेगा जनआंदोलन : डीपीओ आनंद अंकित

Tree-planting-madhubani
मधुबनी, 08 सितंबर (रजनीश के झा) । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से आर. के. कॉलेज, मधुबनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों और जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग, मधुबनी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, वन विभाग के पदाधिकारियों, जिला गंगा समिति के प्रतिनिधियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए तथा एनएसएस स्वयंसेवकों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गईसाथ ही स्वयंसेवकों को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों से पौधों के संरक्षण को अपनी नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई-1 डॉ. अशोक रंजन ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों के माध्यम से सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करता है। वहीं वन विभाग, मधुबनी के रेंज ऑफिसर संजय कुमार ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि नदियों और पर्यावरण का संरक्षण एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। हरित क्षेत्र का विस्तार जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के अभियानों को व्यापक जनभागीदारी में बदला जा सकता है। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई-2 सुधांशु कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक आशीष आनंद, यश राज, नरेश कुमार चौधरी, प्रिया मिश्रा, खुशी मिश्रा, सुशांत शेखर, पीयूष कुमार, अपूर्व अनुपम, राहुल कुमार ठाकुर, सोनु, बसंत, राहुल सफी, प्रत्यूष, ऋषभ, अपूर्वा श्रेयश आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं: