मुंबई : ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मुंबई : ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट

Film-dil-diwana-ho-gaya
मुंबई (अनिल बेदाग): एक दौर में जब बड़े सितारों और एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा है, वहीं दिल दीवाना हो गया ने अपनी सादगी, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की कहानी से दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। 31 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा अब सफलतापूर्वक छठे सप्ताह में पहुंच गई है। ग्रैंडवे प्रोडक्शंस के बैनर तले इशपॉल सिंह चावला द्वारा निर्मित और राजीव शमलाल सोनी निर्देशित फिल्म प्रेम, त्याग, विश्वास और रिश्तों की खूबसूरत कहानी पेश करती है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन है, जिसने अलग-अलग उम्र के दर्शकों को जोड़ा है। भानुज सूद, काजल चौहान और शुभकरण भोपाल जैसे नए चेहरों ने अपनी सहज अदाकारी से प्रभावित किया, वहीं मुश्ताक खान, अरुण बख्शी, राजू खेर और बृज गोपाल जैसे अनुभवी कलाकारों ने कहानी को मजबूती दी। विष्णु नारायण का संगीत भी फिल्म की भावनात्मक अपील बढ़ाता है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की सिनेमाघरों में मौजूदगी कायम रखी है। निर्माता और निर्देशक दोनों का मानना है कि दर्शकों का प्यार साबित करता है कि दिल छू लेने वाली कहानियों की अहमियत आज भी बरकरार है।

कोई टिप्पणी नहीं: