- वॉटरप्रूफ डोम लगवाकर दिलाएंगे सभी बालिकाओं को अब गरबा प्रशिक्षण : विधायक राय
- गरबा प्रशिक्षण लेने माता बहने सभी आ सकती है शक्ति की भक्ति करने से हम मात्रृशक्तियो को कोई रोक नहीं सकता : श्रीमती राय

सीहोर। आवासीय खेलकूद मैदान में बना हॉल रविवार को छोटा पड़ गया। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण में अचानक बालिकाओं की संख्या दो हजार को भी पार कर गई। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा आयोजित महा गरबा प्रशिक्षण ने कंपटीशन शुरू होने से पहले ही इतिहास रच दिया । सैकड़ो बालिकाओं ने रविवार को बमुश्किल प्रैक्टिस की यही नहीं ट्रेनरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय ने विकट स्थिति को संभाला। आखिरकार विधायक सुदेश राय ने प्रैक्टिस हाल को बदलने के निर्देश दिए। बालिकाओं की बढ़ती संख्या माता बहनों के स्नेह प्रेम को ध्यान में रखते हुए विधायक सुदेश राय ने गरबा प्रशिक्षण के लिए आवासीय खेलकूद मैदान में वॉटरप्रूफ डोम और टेंट लगवाने केानिर्णय लिया। रविवार को माता रानी जगदंबा की विधिवत पूजा अर्चना कर समाज सेविका श्रीमती अरुणा राय विधायक सुदेश राय ने गरबा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। श्रीमती राय ने कह कि माता दुर्गा शक्ति की भक्ति नृत्य के माध्यम से अनादि काल से चली आ रही है। गरबा प्रशिक्षण में सभी माता बहने और बालिकाएं सादर आमंत्रित हैं। माता रानी की भक्ति से हमें कोई नहीं रोक सकता है। पारिवारिक वातावरण में क्रिसेंट गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। माता के भक्ति गीतों पर बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। करवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बाइक लैपटॉप मोबाइल सहित अन्य उपहार प्रदान किए जाएंगे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें