इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने करोड़पति फाइनेंसर से शादी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने करोड़पति फाइनेंसर से शादी की

Imran-khan-ex-wife-got-married
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने करोड़पति फाइनेंसर कैमरन ओ'राइली से दूसरी शादी कर ली है। गोल्डस्मिथ परिवार ने इस अवसर पर जश्न मनाते हुए खबर की पुष्टि की। पेशे से फिल्म निर्माता गोल्डस्मिथ (52) की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से हुई थी। 2004 में तलाक होने से पहले वे करीब नौ साल तक साथ रहे। उनके दो बेटे हैं - सुलेमान और कासिम। इमरान फिलहाल रावलपिंडी जेल में बंद हैं। जेमिमा गोल्डस्मिथ के भाई बेन की पत्नी जेमिमा जोन्स ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, “अपने पसंदीदा साथी के साथ जेमिमा और कैमरन की शादी का जश्न मना रही हूं, कितना खुशनुमा दिन है।” माना जाता है कि 62 वर्षीय आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी ओ'राइली और जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सप्ताहांत में एक शानदार समारोह में शादी की। फिल्मों और वृत्तचित्रों में अपनी समान दिलचस्पी के कारण दोनों एक-दूसरे के करीब आए। निर्माण कंपनी ‘इंस्टिंक्ट प्रोडक्शंस’ की संस्थापक जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कई शो और फिल्मों की कहानियां लिखी और निर्माण किया, जिनमें शेखर कपूर के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी ‘व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?’ भी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: