दिल्ली : राहुल गांधी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नाश्ते पर की मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2026

दिल्ली : राहुल गांधी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नाश्ते पर की मुलाकात

Maleshia-president-meet-rahul-gandhi
ppनई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से रविवार को यहां मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं। कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की इब्राहिम के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद हुई है। मोदी और इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात यहां आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। मलेशिया ब्रिक्स समूह का साझेदार देश है।

कोई टिप्पणी नहीं: