मुंबई : मनिका प्लास्टेक का बाजार में वार! 11 सितंबर से खुलेगा आईपीओ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मुंबई : मनिका प्लास्टेक का बाजार में वार! 11 सितंबर से खुलेगा आईपीओ

Manica-plastech-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): प्राइमरी मार्केट में एक और कंपनी निवेशकों के सामने दस्तक देने जा रही है। मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आईपीओ 11 सितंबर 2026 को खुलेगा और 16 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹40 से ₹43 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 सितंबर को खुलेगी। निवेशक कम से कम 348 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 348 शेयरों के गुणकों में निवेश किया जा सकेगा। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने प्रस्तावित हैं। ऑफर में ₹92.5 करोड़ तक का फ्रेश इशू और 7,674,418 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। फ्रेश इशू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल प्लांट एवं मशीनरी की खरीद के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर, कुछ कर्जों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/प्री-पेमेंट और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। 


इस आईपीओ के लिए पंटोमैथ कैपिटल एडवाइजरस प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। अब असली नजर इस बात पर होगी कि ₹40-₹43 का यह इश्यू निवेशकों की बोली में कितनी तेजी पैदा करता है। आईपीओ में न्यूनतम बोली 348 शेयरों की होगी। इसके बाद निवेशक 348 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकेंगे। कंपनी के प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। प्रस्तावित शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इश्यू में ₹92.5 करोड़ तक का फ्रेश इशू तथा 7,674,418 शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी फ्रेश इशू से जुटाई गई रकम को प्लांट और मशीनरी में निवेश, मौजूदा उधारी के कुछ हिस्से के पुनर्भुगतान अथवा प्री-पेमेंट और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में लगाने की योजना बना रही है। अब चुनौती साफ है—क्या मनिका प्लास्टेक का प्राइस बैंड निवेशकों में वैसी ही गर्मी पैदा करेगा, जैसी कंपनी उम्मीद कर रही है?

कोई टिप्पणी नहीं: