मुंबई : एस संजय गगनानी ‘बैंड बाजा मर्डर’ और ‘हॉटस्पॉट’ से मचाएंगे हलचल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मुंबई : एस संजय गगनानी ‘बैंड बाजा मर्डर’ और ‘हॉटस्पॉट’ से मचाएंगे हलचल

Sanjay-gagnai-in-ott
मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविजन पर अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता एससंजय गगनानी अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की लाइनअप यह संकेत दे रही है कि अभिनेता इस बार कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। एससंजय जल्द ही वेब फिल्म ‘बैंड बाजा मर्डर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिलचस्प नाम और कहानी के साथ यह प्रोजेक्ट पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वहीं उनका दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘हॉटस्पॉट’ है, जिसमें वह दो सीजन्स तक मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह शो वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा। अपने नए सफर को लेकर एससंजय बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कलाकारों को अलग तरह की कहानियों और किरदारों के साथ प्रयोग करने के नए अवसर दिए हैं। उनके लिए ये दोनों प्रोजेक्ट सिर्फ नई रिलीज नहीं, बल्कि अभिनय के नए आयाम तलाशने का मौका भी हैं। टेलीविजन के बाद ओटीटी पर मुख्य भूमिकाओं की ओर बढ़ते एससंजय गगनानी अब दर्शकों को अपने अभिनय का एक नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। ‘बैंड बाजा मर्डर’ और ‘हॉटस्पॉट ’ के साथ उनकी डिजिटल पारी निश्चित रूप से उनके करियर के अगले रोमांचक अध्याय की शुरुआत करती नजर आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: