मधुबनी : 68 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

मधुबनी : 68 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

  • लौकही थाना द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध धंधे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

One-arrest-madhubsni
मधुबनी, 01 सितंबर (रजनीश के झा) । 31अगस्त को दिवा गश्ती के क्रम में लौकही थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अटरि निवासी राजू कुमार गुप्ता द्वारा राजा चौक स्थित अपने टेम्पो गैरेज में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार छापामारी टीम व सत्यापन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौकही को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। दंडाधिकारी एवं पुलिस टीम के साथ राजा चौक स्थित टेम्पो गैरेज पर पहुंचते ही पुलिस गाड़ी देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजू कुमार गुप्ता के रूप में हुई। तदोपरांत पुलिस द्वारा उक्त टेम्पो गैरेज की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से 100 ml की कुल 68 बोतलें (कुल मात्रा- 6.8 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। तत्पश्चात् बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाया गया। इस संदर्भ में लौकही थाना द्वारा एनडीपीएस एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: