मधुबनी : डीएम ने भूमिहीन परिवारों में 30 लाभुकों को दिया वास पर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

मधुबनी : डीएम ने भूमिहीन परिवारों में 30 लाभुकों को दिया वास पर्चा

  • वास पर्चा सिर्फ जमीन का कागज नहीं, परिवारों के सुरक्षित भविष्य की नींव है : डीएम

Madhubani-dm-distribute-land-paper
मधुबनी, 01 सितंबर (रजनीश के झा) । जिले के लौकही प्रखंड अंतर्गत बनगामा दक्षिणी पंचायत में अभियान बसेरा 2.0 के तहत भूमि बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा 30 भूमिहीन लाभुकों के बीच वास पर्चा का वितरण किया गया। वास पर्चा प्राप्त होने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। भूमिहीन परिवारों ने जमीन का अधिकार मिलने पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। लाभुकों ने कहा कि वास पर्चा मिलने से उन्हें अपने आशियाने के लिए जमीन का स्थायी आधार मिला है और उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि अभियान बसेरा 2.0 का उद्देश्य भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभुकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा भूमि बंदोबस्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी बनाए रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। जिला प्रशासन की ओर से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई। मौके पर फुलपरास के अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार, लौकही विधायक सतीश कुमार साह, अंचल अधिकारी अमर कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौकही अमित कुमार, बनगामा दक्षिणी पंचायत की मुखिया मनीता देवी सहित कई पदाधिकारी, कर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: