औरंगाबाद : अलग अलग मामले में पीके ने मोदी सरकार को घेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

औरंगाबाद : अलग अलग मामले में पीके ने मोदी सरकार को घेरा

Pk-attack-government
औरंगाबाद, 3 सितंबर (रजनीश के झा) । PK का UGC कानून पर बड़ा बयान, बोले- मामला न्यायालय के अधीन, लेकिन जिन्होंने मोदी-मोदी का नारा लगा भाजपा को वोट दिया, उनको इस बात का जवाब भाजपा के नेताओं से मांगना चाहिए। प्रशांत किशोर ने औरंगाबाद कार गैंगरेप मामले में सरकार को घेरा; बोले- पटना में पिता के सामने एक बच्ची को होटल से जबरदस्ती पकड़ा जा रहा था और सरकार, CM, गृहमंत्री और क्षेत्र के सांसद का एक भी बयान नहीं आया, अगर आपने अपराधी-माफिया और भ्रष्ट लोगों को जिताया है, तो अच्छी सरकार की बात करने के अधिकारी नहीं हैं। PM के 2047 तक विकसित भारत बनाने के वादे पर बोले प्रशांत किशोर,  कहा- 2047 में कौन जिंदा रहेगा विकसित भारत देखने के लिए? ये मोदी जी ने ही कहा है कि विकास अभी चाहिए, 2047 में कौन देखेगा। यहां लोगों को नौकरी-पढ़ाई नहीं है, पेपर लीक हो रहा है, खाने के लिए परेशानी है।

कोई टिप्पणी नहीं: