मधुबनी : जन्माष्टमी महोत्सव में लखनौर में जुटेंगे जिले के नामचीन कलाकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

मधुबनी : जन्माष्टमी महोत्सव में लखनौर में जुटेंगे जिले के नामचीन कलाकार

  • श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगेगा लखनौर, कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या
  • रसनचौकी से म्यूजिकल बैंड तक, जन्माष्टमी पर लखनौर में होगा सांस्कृतिक उत्सव
  • 05 सितंबर को राधा कृष्ण स्थल पर सजेगी भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति की रंगारंग शाम

Janmashtami-mahotsav-madhubani
मधुबनी, 03 सितंबर (रजनीश के झा) । कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 के अवसर पर 05 सितंबर 2026 को लखनौर प्रखंड अंतर्गत राधा कृष्ण स्थल, झंझारपुर, मधुबनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:00 बजे से होगा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में जिले के विभिन्न कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, मैथिली भजन, लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं म्यूजिकल बैंड सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं मिथिला की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित महेंद्र राम द्वारा रसनचौकी वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मुरारी कुमार शास्त्रीय गायन, विवेक कुमार पासवान सुगम संगीत, राम कृष्ण झा मैथिली भजन तथा डॉली रानी लोकगीत गायन प्रस्तुत करेंगी। इसी क्रम में मिथिला लोक कला संगम द्वारा समूह लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं राम सेवक ठाकुर कार्यक्रम में उद्बोधक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे तथा राहुल कुमार राम के नेतृत्व में म्यूजिकल बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से जिलावासियों से इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: