दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ “ज्ञानदीप सम्मान समारोह” - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 सितंबर 2026

दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ “ज्ञानदीप सम्मान समारोह”

Teachers-day-darbhanga
दरभंगा, 5 सितंबर (रजनीश के झा) । शिक्षक दिवस के अवसर पर दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा में आज “ज्ञानदीप सम्मान समारोह” का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब, दरभंगा टाउन के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान, समर्पण एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना तथा शिक्षक-शिष्य परंपरा के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर शिक्षकों के ज्ञान, मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं समाज निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र, सोच, अनुशासन एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवसर पर लायंस क्लब, दरभंगा टाउन के सहयोग की सराहना करते हुए महाविद्यालय परिवार ने शिक्षा एवं शिक्षक समुदाय के प्रति उनके सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। “ज्ञानदीप सम्मान समारोह” के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त किया गया। समारोह में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित सदस्यों में आपसी सौहार्द, सम्मान एवं शिक्षक समुदाय के प्रति गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया। दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: