पूर्णिया, 6 सितंबर (संवाददाता)। गुरु-शिष्य की गौरवशाली परंपरा, शिक्षकों के अमूल्य योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन करते हुए जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शिक्षक दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रशासनिक टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री शैलेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल, श्री अशोक सर्राफ, डायरेक्टर-प्रिंसिपल श्रीमती पुलोमा नंदी, उपप्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, वरिष्ठ समन्वयक श्री त्रिवेणी पाण्डेय, समन्वयक श्री विवेक गुप्ता, श्रीमती इन्द्राणी मुखर्जी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं प्रशासनिक सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षक दिवस पर नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने कक्षाचार्यों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। वहीं, वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह का शुभारंभ शिक्षकों के आत्मीय स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षा जगत और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
रविवार, 6 सितंबर 2026
Home
पूर्णियाँ
बिहार
पूर्णिया : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गरिमा, उल्लास और कृतज्ञता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
पूर्णिया : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गरिमा, उल्लास और कृतज्ञता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Tags
# पूर्णियाँ
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें