दरभंगा, 07 सितंबर (रजनीश के झा)। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा के Alumni Cell द्वारा आज “Demystifying Patent Filing Journey” विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), पेटेंट फाइलिंग एवं नवाचार संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार, Senior Project Officer, IIT Madras, Registered Indian Patent Agent (IN/PA-5330), Founder & CEO, Cloent Technologies तथा Assistant Professor, CRIT Chennai रहे। डॉ. राकेश कुमार DCE के 2010–2014 बैच के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने पेटेंट की अवधारणा, फाइलिंग प्रक्रिया, ड्राफ्टिंग एवं प्रॉसिक्यूशन तथा नवीन विचारों के संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम में Dean Academics, Dr. Shashi Bhushan की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के प्रति प्रेरित करते हुए पेटेंट को अकादमिक एवं तकनीकी विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्राचार्य, DCE दरभंगा Prof.(Dr.) Chandan Kumar ने Alumni Cell की पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपने नवीन विचारों को पेटेंट एवं उपयोगी तकनीकी समाधानों में परिवर्तित करने का आह्वान किया। P/I, Alumni Cell Mr. Vinayak Jha ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और उन्हें Research, Innovation एवं Entrepreneurship की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र ने संस्थान में शोध, नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सोमवार, 7 सितंबर 2026
दरभंगा : डीसीई में ‘Demystifying Patent Filing Journey’ पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें