मधुबनी, 07 सितंबर (रजनीश के झा)। 06 सितंबर की रात्रि रहिका थाना की पुलिस टीम रात्रि गश्ती, आसूचना संकलन एवं सघन चेकिंग अभियान पर थी। इसी क्रम में समय करीब 02:45 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फुहरी से खरौआ जाने वाले रास्ते पर 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते हुए तेजी से जा रहे हैं। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार रहिका थाना की पुलिस टीम जैसे ही उक्त स्थल पर पहुँची तो पुलिस बल को देखते ही बाइक सवार दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल द्वारा चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान नवीन कुमार पासवान एवं मनीष कुमार के रूप में हुई। उनके पास मौजूद बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की यामाहा मोटरसाईकिल के कागजात मांगने पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तदोपरांत कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले माह रहिका से ककरौल जाने वाले रास्ते में एक नाश्ते की दुकान के पास से उक्त बाइक की चोरी की थी तथा पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट खोलकर आग में जला दिया था। पुलिस द्वारा जब उक्त मोटरसाइकिल की विधिवत तालाशी ली गई तो सीट से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों के द्वारा बताया गया कि वे क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए देशी कट्टा अपने पास रखते थे। तदोपरांत पुलिस द्वारा बरामद अवैध देशी कट्टा एवं चोरी की मोटरसाईकिल को विधिवत जब्त किया गया। इस संदर्भ में रहिका थाना द्वारा कांड संख्या-254/26, दिनांक-07.09.2026, धारा-317 (5)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
सोमवार, 7 सितंबर 2026
मधुबनी : अवैध देशी कट्टा एवं चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें