गाजियाबाद : मेवाड़ में एआई और संविधान पर अतिथि व्याख्यान आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 सितंबर 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ में एआई और संविधान पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

Mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के एल.एल.बी. (3 वर्षीय) विभाग के “‘मुफ्त’ तकनीक की कीमत, निगरानी, एआई और संविधान” विषय पर आयोजित अतिथि व्याख्यान में दिल्ली विश्वविद्यालय विधि संकाय के डॉ. योगेश मिश्रा ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल निगरानी के बढ़ते प्रभाव तथा इनके संवैधानिक अधिकारों, निजता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर पड़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एल.एल.बी. के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की और एआई आधारित तकनीकों से उत्पन्न कानूनी एवं संवैधानिक चुनौतियों को समझा। व्याख्यान ने तकनीकी विकास और मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के बीच संतुलन पर विचार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने मुख्य वक्ता का सम्मान किया। अंत में एल.एल.बी. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता कौल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: