नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डेरेक ओ'ब्रायन ने शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्ष के अभियान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग प्रमुख है।उन्होंने कहा कि सीईसी की चयन प्रक्रिया में बदलाव और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध भी विपक्ष के एजेंडे में शामिल है। ओ'ब्रायन ने कहा, “सबसे पहले, जीके (ज्ञानेश कुमार) को जाना होगा। कुछ अन्य मांगें भी उठाई गई हैं। वे मांगें भी पूरी तरह से अपनी जगह कायम हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि सीईसी का चयन कैसे किया जाता है और एसआईआर किस तरह एक धोखाधड़ी थी। हम एकजुट होकर, उद्देश्यपूर्ण तरीके से और तेजी से काम करेंगे।” उनकी यह टिप्पणी निर्वाचन आयोग के मुद्दे और एसआईआर प्रक्रिया पर अपनी प्रतिक्रिया में तालमेल बिठाने के संबंध में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के प्रयासों के बीच आई है। सूत्रों के अनुसार, इन मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होने की संभावना है।
रविवार, 27 सितंबर 2026
दिल्ली : ज्ञानेश कुमार को हटाना विपक्ष के अभियान का मुख्य एजेंडा : डेरेक ओ'ब्रायन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें