समस्तीपुर : मकान पर कब्जा और सामान नहीं लौटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 सितंबर 2026

समस्तीपुर : मकान पर कब्जा और सामान नहीं लौटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Demand-justice-samastipur
समस्तीपुर, 7 सितंबर (संवाददाता) ।  समस्तीपुर जिले के आदर्शनगर मोहल्ले की रहने वाली कामिनी कुमारी ने एक मकान पर कब्जा करने तथा घर में रखे सामान को नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि जब वह आदर्शनगर स्थित मकान पर पहुंचीं तो पाया कि उनके द्वारा लगाए गए ताले की जगह नया ताला लगा दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उदय कुमार एवं कुछ अन्य लोगों ने घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त मकान के निर्माण और साज-सज्जा पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा घर में रखे सामान की कीमत भी करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।


पीड़िता का कहना है कि मकान और जमीन को अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। आरोप है कि बाद में उन्हें मकान और उसमें रखे सामान से भी वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मकान और सामान वापस मांगने पर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने उक्त आशय से संबंधित शिकायती आवेदन 3 सितंबर को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को लेकर उचित कार्रवाई का संकेत नहीं मिला। पीड़ित कामिनी कुमारी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पक्ष को मकान और घर में रखे सामान वापस करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र, पुलिस महानिदेशक बिहार, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर को भी भेजी गई है। पीड़िता ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप करे, ताकि उनकी संपत्ति और सामान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं: