मुंबई : ‘डोंट बी शाय’ का नया गाना ‘तेरे संग’ हुआ रिलीज़, प्यार के एहसास से सजा है यह रोमांटिक ट्रैक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मुंबई : ‘डोंट बी शाय’ का नया गाना ‘तेरे संग’ हुआ रिलीज़, प्यार के एहसास से सजा है यह रोमांटिक ट्रैक

Film-dont-be-shy-song
मुंबई (संवाददाता) । पहले प्यार को महसूस कराने वाले गाने के बिना कोई भी कमिंग-ऑफ-एज स्टोरी अधूरी सी लगती है। ऐसे गाने अक्सर प्यार का एहसास कराने वाले पल, छुपाती छुपाती मिलने वाली नजरें और प्यार में होने है हलचल को पेश करती है। 'डोन्ट बी शाय' इस एहसास को अपने गाने 'तेरे संग' के साथ जिंदा करती है, एक दिल छू लेने वाला लव सॉन्ग जो यंग रोमांस की मासूमियत और उसके जादू का जश्न मनाता है। 'तेरे संग' गाना कॉलेज क्रशेज़ और टीनएज लव की दुनिया के इर्द गिर्द बुना हुआ है, जिसमें प्यार की हर भावना को खुद में कैद किया गया है। गाने में प्यार होने के बारे में पता चलने से लेकर किसी खास इंसान के आस-पास होने के नर्वस एक्साइटमेंट और उसके साथ बस कुछ पल बिताने की अनजानी खुशी तक को खूबसूरती से दिखाया गया है। कहना गलत नहीं होगा कि अपनी यूथफुल, वॉर्म, और रोमांटिक स्पिरिट के साथ, यह गाना 'डोंट बी शाय' की यंग एडल्ट कमिंग-ऑफ-एज दुनिया को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट करता है। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, 'तेरे संग' गाने को अरमान मलिक और याशस्वी दासाने ने अपनी आवाज दी है। इसे राम सम्पत ने कंपोज किया है, और लिरिक्स राम सम्पत और देवांश वैद्य ने लिखे हैं। अरमान की सोलफुल आवाज ने ट्रैक में एक खास एहसास जोड़ा है, जिसे याशस्वी की कोमल आवाज़ बेहद खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करती है। दोनों सिंगर्स की आवाज लिस्नर्स के दिलों को छूने वाली है, जिससे वे प्यार में खुद को डूबने से रोक नहीं सकते हैं।


इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा, “‘तेरे संग’ उस तरह के प्यार को खूबसूरती से बयां करता है, जिसमें आप हर पल उस एक इंसान के साथ बिताना चाहते हैं और अपने दिल की सुनना चाहते हैं। मुझे लगता है कि ये गाना ‘डोंट बी शाय’ की दुनिया में बिल्कुल फिट बैठता है, जहां किरदार प्यार, इमोशंस और बड़े होने के दौरान आने वाली खूबसूरत उलझनों को समझ रहे हैं। इस इमोशन को अपनी आवाज के जरिए लोगों तक पहुंचाना मेरे लिए वाकई बहुत खास रहा और मुझे उम्मीद है कि सुनने वाले भी गाने की गर्माहट और प्यार भरे एहसास से जुड़ पाएंगे।” 'डोंट बी शाय' एक 20 साल की श्यामिली 'शाय' दास की कहानी है, जिसे लगता है कि उसने अपनी लाइफ में सब कुछ सेट कर रखा है। हालांकि, तब सब कुछ बदल जाता है जब उसकी पूरी तरह से प्लान की गई ज़िंदगी एक अचानक आए मोड़ की वजह से उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती है। श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म को इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। जबकि चौकबोर्ड एंटरटेनमेंट के ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी ने फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया और अंजू अलवा नाईक भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘डोंट बी शाय’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म पूरे भारत में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में हिंदी में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ एक्सक्लूसिवली रिलीज़ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: