नोटिस में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने कथित रूप से बिना अनुमति इस्तेमाल किए गए कंटेंट की स्ट्रीमिंग और प्रसारण रोकने तथा उसे हटाने की मांग की है। इसके साथ ही शो में उस कंटेंट के इस्तेमाल से हुई कमाई का पूरा विवरण देने को भी कहा गया है। कंपनी ने मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने का रास्ता भी खुला रखा है। कानूनी नोटिस में बनिजे एशिया को सात कामकाजी दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कंपनी ने रोक लगाने, मुआवजे और हर्जाने समेत अन्य कानूनी उपाय अपनाने की बात कही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई का आधार कॉपीराइट और म्यूजिक राइट्स के कथित उल्लंघन को बताया गया है। फिलहाल बनिजे एशिया की ओर से इस कानूनी नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया गया है कि इसी मामले में इससे पहले 25 सितंबर 2025 को भी एक नोटिस जारी किया गया था। इस विवाद के बाद भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कॉपीराइट और म्यूजिक राइट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी भी फिल्म, रियलिटी शो या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी गाने या कलाकारों से जुड़ी सामग्री इस्तेमाल करने से पहले संबंधित अधिकार रखने वाली कंपनी से उचित अनुमति और लाइसेंस लेना जरूरी है।
पटना (रजनीश के झा) । भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा एक नया कॉपीराइट विवाद सामने आया है, जिसमें म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बनिजे एशिया के खिलाफ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के चर्चित गाने ‘सॉरी-सॉरी’ के कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल किए जाने को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। मामला रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन से जुड़ा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस के अनुसार, ‘सॉरी-सॉरी’ गाने का इस्तेमाल शो के पहले सीजन के 16वें एपिसोड में किया गया था। कंपनी का आरोप है कि जिन भोजपुरी गानों के म्यूजिक राइट्स उसके पास हैं, उनका इस्तेमाल बिना जरूरी अनुमति या लाइसेंस के किया गया। कंपनी ने यह नोटिस जाने-माने लॉ फर्म आनंद एंड आनंद के माध्यम से भेजा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें