दिल्ली : संविधान और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बढ़ा, बदलाव जरूरी है : भाकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

दिल्ली : संविधान और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बढ़ा, बदलाव जरूरी है : भाकपा

D-raja-cpi
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने मंगलवार को कहा कि देश में संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संघवाद के लिए खतरे बढ़ रहे हैं तथा लोग बदलाव की राह देख रहे हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित रैली में कहा कि ‘‘बदलाव जरूरी है’’-ये भाकपा का नारा नहीं, बल्कि भारत और जनता का नारा है। भाकपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बीते कई वर्षों में पहली बार अपने दम पर बड़ी रैली आयोजित की, जिसमें देशभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। राजा ने आरोप लगाया, ‘‘जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, हमारा देश लगातार संकट में है। संकट और गहराता जा रहा है। संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संघवाद के लिए खतरे बढ़ रहे हैं। लोग बदलाव की तलाश में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘बदलाव जरूरी है’ भाकपा का नारा नहीं है, यह भारत का, यह जनता का नारा है।’’ भाकपा की राष्ट्रीय सचिव एनी राजा ने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा सरकार ऐसी नीतियां अपना रही है जिनसे कॉरपोरेट और पूंजीपतियों को फायदा हो रहा है जबकि आम लोगों और कमजोर वर्गों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आज इस देश की फासीवादी आरएसएस-भाजपा सरकार आम लोगों के लिए नहीं है। यह कॉरपोरेट और पूंजीपतियों के लिए है। पूंजीपतियों को फायदा हो रहा है।’’ एनी राजा ने आरोप लगाया कि आदिवासी समुदायों को विस्थापित किया जा रहा है और उनके खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मणिपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां प्रभावित लोगों में आदिवासी भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: